The 50 Rajat Dalal Slams Prince Narula With Video: 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'द 50' में कई कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिली। इनमें से एक तकरार रजत दलाल और प्रिंस नरूला के बीच भी हुई। हैरत की बात तो यह है कि प्रिंस नरूला और रजत दलाल का झगड़ा "द 50' के बाद भी जारी है। खुद रजत दलाल ने एक वीडियो शेयर कर प्रिंस नरूला पर न केवल तंज कसा, बल्कि उन्हें सरेआम धमकी भी दी। रजत दलाल (Rajat Dalal) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रजत दलाल अपने वीडियो में प्रिंस नरूला के लिए कहते नजर आए कि किसी दूसरे शो में मत मिल जाना, वरना शो छोड़ने पर मजबूर कर दूंगा।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
रजत दलाल (Rajat Dalal) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। वीडियो में 'द 50' कंटेस्टेंट कहते दिखे, "किसी की लेकर तो खा नहीं रहे, न किसी की दाब मानते। कोई होगा कहीं का चौधरी अपने घर में होगा। जब तक दूर हैं तब तक दूर हैं, वरना दोनों घुटने टिकाने हमें भी आते हैं। पर अब जिंदगी आगे बढ़ गई है, तुम सब इतना प्यार देते हो साथ देते हो। कहीं से कहीं तक आए हैं तो ये चीजें अब शोभा नहीं देती हैं। लड़ाई, झगड़ा, झूठ बोलना। सबका अपना परिवार है तो इन चीजों से आगे बढ़ो भाई, इन सबसे हम बहुत दूर हो चुके हैं और इनमें वापस घुसना भी नहीं है।"
रजत दलाल (Rajat Dalal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रिंस नरूला के लिए आगे कहा, "मुझे ऐसा लगा कि बस उनके दिमाग में ये है कि जो मैंने टैग ले रखा है 'किंग ऑफ रियलिटी शोज', वो न खराब हो। उन्होंने कितने भी शो जीते, बहुत अच्छी बात है। मैंने वो शो देखे नहीं तो मुझे नहीं पता कि उनमें हुआ क्या था। आपने जो शो जीते, उनमें मैं कहीं भी नहीं था। बस चाहता था कि हमारे बीच क्लैश हो। मैं महसूस कर रहा हूं कि हां एक वाइब्रेशन क्या होती है, सामने वाला जब असल में दिल में डरता है। मैं तो फिर से कहूंगा कि ये डर से फिनाले छोड़ा है। कभी किसी शो दोबारा मत अटक जाना, वरना शो छोड़ने पर मजबूर कर दूंगा। सम्मान के साथ।"
