This TV Actress Confirm For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने वाला है। कलर्स और जियो हॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'द 50' के लिए बहुत से सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करण पटेल का सामने आया था, जो 'द 50' के जरिए करीब 6 सालों बाद टीवी की दुनिया में वापसी करेंगे। उनके अलावा 'द 50' (The 50) के लिए दिव्या अग्रवाल, फैजल शेख और कई यू-ट्यूबर्स के नाम भी सामने आए हैं। वहीं अब टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस को भी शेर के घर का बुलावा आया है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर कर किया है।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, शाइनी दोशी इंस्टाग्राम
टीवी की वो पॉपुलर एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'पंड्या स्टोर' फेम शाइनी दोशी (Shiny Doshi) हैं। एक्ट्रेस शाइनी दोशी 'द 50' (The 50) के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी। उन्हें आखिरी बार 'पंड्या स्टोर' में ही देखा गया था। लेकिन शो में जनरेशन लीप आने के बाद उनका सीरियल से पत्ता कट गया। हालांकि अब वह कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाइनी दोशी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गेम का वक्त शुरू हो चुका है। मैं 'द 50' में कदम रख रही हूं।" शाइनी दोशी को मिले इस अवसर के लिए कंवर ढिल्लों, विन्नी धूपर और सारा अरफीन खान ने भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दी हैं।
कब से शुरू होगा 'द 50'
'द 50' (The 50) एक अमेरिकी शो है, जो अब भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार है। ये शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा। शो का स्ट्रीम टाइम रात के 9 बजे है। 'द 50' में करीब 50 कंटेस्टेंट्स एक साथ कदम रखेंगे और दांव-पेंच खेल गेम में आगे बढ़ते नजर आएंगे। बता दें कि इसका ऐलान 'बिग बॉस 19' के फिनाले में ही हो गया था। वहीं अब जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं, दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ती जा रही है।
