The 50: रियलिटी शो में धांसू एंट्री कर अपना जलवा बिखेरेंगे करण पटेल, 6 साल बाद करेंगे TV पर वापसी

Karan Patel Become Confirm Contestant Of The 50: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण पटेल सालों बाद टीवी की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में नजर आएंगे, जिसके लिए एक्टर खुद भी बेहद एक्साइटेड हैं।

Karan Patel Become Confirm Contestant Of The 50: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। करण पटेल को आखिरी बार 'कसौटी जिंदगी की 2' में बतौर मिस्टर बजाज देखा गया था। इस शो में करण पटेल ने अपनी एक्टिंग से समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इससे पहले करण पटेल 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दिये थे, जिसने टीआरपी में धमाल मचाकर रख दिया था। यूं तो करण पटेल सालों तक छोटे पर्दे से दूर रहे। लेकिन अब वह अपनी धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करण पटेल (Karan Patel) अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' (The 50) में नजर आने वाले हैं। कलर्स के इस रियलिटी शो के लिए करण पटेल के नाम पर मुहर लग चुकी है।

करण पटेल (Karan Patel) को अभी तक 'बिग बॉस' से बचते हुए देखा गया है। लेकिन अब वह कलर्स के नए रियलिटी शो में नजर आएंगे। उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह 'द 50' की टिकट पकड़े नजर आए। करण पटेल ने 'द 50' (The 50) की टिकट के साथ एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक शेर को दूसरे शेर का बुलावा आया है। एक्साइटमेंट भी है और सवाल भी।" करण पटेल को इस रियलिटी शो में देखने के लिए फैंस की बेताबी भी बढ़ गई है। बता दें कि लोग लंबे वक्त से करण पटेल को 'बिग बॉस' में देखना चाहते थे। लेकिन 'बिग बॉस' न सही, अब दर्शकों को उन्हें 'द 50' में देखने का मौका मिलेगा।

End of Feed