टीवी मसाला

Karan Patel ने खाई 'बिग बॉस' का हिस्सा न बनने की कसम, इस वजह से करोड़ों का ऑफर ठुकराने के लिए भी हैं तैयार

Karan Patel Reveals He Would Never Be Part Of Bigg Boss: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में अभी तक कई सितारे हाथ आजमा चुके हैं। लेकिन टीवी के चर्चित एक्टर करण पटेल ने साफ ऐलान कर दिया है कि वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Image

सलमान खान के बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे करण पटेल

Karan Patel Reveals He Would Never Be Part Of Bigg Boss: टीवी के चर्चित एक्टर करण पटेल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। 'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला बनकर करण पटेल ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ करण पटेल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। करण पटेल ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया, लेकिन फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का कुछ खास नहीं चल सका। हाल ही में करण पटेल भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कई अहम चीजों का खुलासा किया। करण पटेल (Karan Patel) ने पॉडकास्ट के दौरान रियलिटी शोज के फॉरमैट पर तंज कसा। साथ ही ये भी बताया कि वह कभी भी 'बिग बॉस' जैसे शोज का हिस्सा नहीं बनेंगे।

करण पटेल (Karan Patel) ने 'बिग बॉस' के बारे में बात करते हुए कहा कि ये शो उनके लिए बना ही नहीं है। करण पटेल ने इस सिलसिले में कहा, "बिग बॉस' मेरे जैसे इंसान के लिए है ही नहीं। केवल कंटेस्टेंट ही घर में संघर्ष नहीं करते हैं। बल्कि उनका परिवार और चाहने वाले भी घर के बाहर बहुत सी चीजों से गुजरते हैं। वहां तीन महीने तक बंद रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है। आप मुझे कभी भी बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं देखेंगे। मैं एक मेहमान के तौर पर नजर आ सकता हूं, लेकिन केवल इतना ही नहीं। यहां तक कि मजबूत आदर्श वाले हितेन तेजवानी भी शो में आपा खो बैठे थे। मैं चीजें झेल हीं सकता, मैं उस वातावरण को बिल्कुल भी नहीं सह पाऊंगा।"

करण पटेल (Karan Patel) ने बताया कि दिन पर दिन 'बिग बॉस' का फॉरमैट ही बदलता जा रहा है। करण पटेल ने इस सिलसिले में कहा, "पहले ये एक सेलिब्रिटी शो हुआ करता था, जो कि रोचक भी था। लेकिन अब मेकर्स हर जगह से लोगों को ले आते हैं। मैं बिग बॉस में अपने घर के पास मौजूद सब्जी बेचने वाले को बिल्कुल नहीं देखना चाहूंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article