The 50: अस्पताल पहुंचे Rajat Dalal, शो में हुआ बड़ा हादसा

The 50 Contestant Rajat Dalal Latest Post: रजत दलाल इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में धमाल मचा रहे हैं। इस बीच रजत दलाल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं।

The 50 Contestant Rajat Dalal Latest Post: बिग बॉस फेम रजत दलाल आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। रजत दलाल इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में धमाल मचा रहे हैं। इस बीच रजत दलाल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। आइए नजर डालते है रजत दलाल के लेटेस्ट पोस्ट पर...

Rajat Dalal Latest Post

pic credit-Rajat Dalal instagram

रजत दलाल को लग गई थी चोट

रजत दलाल रियलिटी टीवी शो 'द 50' के सबसे मजबूत और चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुके हैं। शो अभी ऑन-एयर है, लेकिन इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स घर लौट आए हैं। घर पहुंचते ही रजत ने सबसे पहले डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया और अपने हाथ के टेंडन टियर की सर्जरी करवाई। बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे हॉस्पिटल बेड पर लेटे दिख रहे हैं और दाहिने हाथ पर बड़ा सा बैंडेज लगा है। फैंस को देखकर चिंता हुई, तो रजत ने एक वीडियो अपडेट डाला और बताया कि असल में क्या हुआ। वीडियो में रजत ने बताया कि 'द 50' की शूटिंग के पहले ही दिन उनके हाथ में टेंडन फट गया था। तब यह 2.8 सेमी का गंभीर इंजरी था, जिसकी सर्जरी की जरूरत थी। लेकिन शो के लिए कमिटमेंट होने की वजह से वे बीच में नहीं छोड़ना चाहते थे। बाद में एक टास्क के दौरान इंजरी और बढ़ गई और टियर 3 सेमी का हो गया।

End of Feed