करण पटेल के हाथ पर दिखा 'अल्लाह' टैटू, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

Karan Patel trolled: न्यू रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच करण पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग भड़क गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Karan Patel trolled: न्यू रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बिग बॉस की तरह ही ये शो भी काफी जबरदस्त है। शो में हर रोज कुछ न कुछ नया बवाल हो रहा है। शो में रजत दलाल से लेकर करण पटेल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में करण पटेल ने शो को छोड़ दिया था। हालांकि ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो शो में वापसी कर सकती है। इस बीच करण पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग भड़क गए हैं।

karan patel trolled

pic credit- karan patel instagram

ट्रोल हो रहे हैं करण पटेल

टीवी अभिनेता करण पटेल इन दिनों कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'द 50' में सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था और करण शुरुआत से ही प्रमुख कंटेस्टेंट रहे हैं। लेकिन अब वे अचानक शो से बाहर होने की खबरों से सुर्खियों में हैं। इसके अलावा करण पटेल के अनोखे टैटू भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शो से एक फोटो तेजी से फैल रही है, जिसमें उनके हाथ पर 'अल्लाह' का टैटू साफ दिख रहा है। बता दें कि करण ने ये टैटू कई साल पहले बनवाए थे। इस टैटू की वजह से करण को लोग काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed