Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो तेरी मेरी डोरियां टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विजेंद्र कुमेरिया और हिमांशी परासर की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। फैंस दोनों को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। शो में घरवालों के सामने वीर की सच्चाई आ गई है। वीर को रिहैब सेंटर भेज दिया गया है। वहीं, सीरत की हरकतों को देखते हुए अंगद उसे घर से बाहर निकाल देता है। इसके बाद फैंस को लगा था कि मेकर्स शो में सीरत और अंगद की लव स्टोरी को दिखाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। मेकर्स शो में जल्द लीप लाने वाले हैं।
Teri Meri Doriyaann (credit pic: instagram)
मेकर्स ने अभी खुलासा नहीं किया है कि शो में कितने सालों का लीप आएगा। लेकिन लीप के बाद शो की कहानी अंगद और सीरत के इर्दगिर्द ज्यादा होगी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि तेरी मेरी डोरियां बंद होने वाला है। शो में वीर का किरदार निभाने वाले जतिन अरोड़ा ने कंफर्म किया था कि वो शो छोड़ रहे हैं।
तेरी मेरी डोरियां में आएगा लीप
एक्टर ने इसके पीछे अपनी हेल्थ और बेहतर मौको को कारण बताया है। जतिन के अलावा सीरत का किरदार निभाने वाली प्राची हांडा भी शो छोड़ रही हैं। इन दोनों स्टार्स के शो छोड़ने के बाद अटकले तेज हो गई कि तेरी मेरी डोरियां बंद हो रहा है। हालांकि मेकर्स का कहना है कि लीप के बाद शो की पूरी कहानी अंगद और सीरत पर होगी। बाकी स्टार्स की वजह से दोनों को कम स्क्रीन स्पेस मिल रहा था। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत और अंगद की जिंदगी में अनचाहा मेहमान आने वाला है जो दोनों की लाइफ में तूफान लाएगा।
