Tejasswi Prakash-Surbhi Chandna Bonding: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना का विवाद किसी से छुपा नहीं था। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के साथ इंटरव्यू देने से साफ इनकार कर दिया था। इस वजह से सुरभि को इवेंट को बीच में छोड़कर जाना पड़ा था। इस विवाद पर सुरभि ने आज तक कुछ नहीं कहा, लेकिन तेजस्वी का वीडियो काफी वायरल हुआ था। दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस भी भिड़ गए थे, लेकिन अब लगता है कि तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'वो समय के साथ नहीं...' लड़कियों पर Mukesh Khanna के भद्दे बयान पर ललित परिमू ने दी तीखी प्रतिक्रिया)
surbhi chandna-tejasswi prakash (photo credit- instagram)
तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना का सुलझा विवाद
सुरभि चंदना एक्टिंग के साथ साथ प्रोडक्शन में अपने कदम रख चुकी हैं। सुरभि ने शो को एकता कपूर के साथ मिलकर बनाया। उनका शो 'इश्क दम और इडली रसम' हाल ही में यूट्यूब पर आया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला। इस शो की सक्सेस पार्टी में सुरभि चंदना ने धमाकेदार एंट्री ली, लेकिन जब सुरभि और तेजस्वी साथ में नजर आईं, तो हर किसी का ध्यान दोनों एक्ट्रेसेस ने खींच लिया। सुरभि और तेजस्वी प्रकाश ने एक साथ ढेर सारे पोज दिए। दोनों ने पैपराजी के सामने ही काफी बातें भी की, जिससे साफ दिखा कि दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और दोनों के बीच जो भी गलतफहमी हुई थी, वो भी खत्म हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai से Himanshi Parashar का कटा पत्ता? अब ये एक्ट्रेस करेगी Rishita Kothari को रिप्लेस)tejasswi prakash-surbhi chandna (photo credit- instagram)
