TMKOC Mandar Chandwadkar tell the Reality: टीवी का सबसे पॉपुलर और पुराना शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आए दिन किसी न किसी विवाद में फंसा रहता है। शो के बारे में कोई न कोई चर्चा फैंस के बीच बनी रहती है, कल रात आई एक खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया था जब बताया गया कि दिलीप जोशी( Dilip Joshi) ने शो के निर्माता असित मोदी( Asit Modi) का गला पकड़ लिया है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया कि स्टार्स के बीच ऐसा क्या हुआ है, अब शो के अहम किरदार मंदार चंदवादकर( Madar Chandwadkar) ने इस खबर की सच्चाई बताई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भिड़े भाई का किरदार करने वाले मंदार चंदवादकर( Madar Chandwadkar) ने बताया है कि यह खबर महज एक अफवाह है, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है सब बकवास है। मंदार ने असित और दिलीप की लड़ाई की खबर को झूठा बताया है और कहा कि हम सभी सेट पर आराम से काम कर रहे हैं। यही नहीं एक्टर अमित भट्ट( Amit Bhatt) ने भी इस लड़ाई का खंडन किया है और इसे गलत बताया है।
बता दें कि कल रात यह खबर सामने आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अगस्त की शुरुआत में असित मोदी ( Asit Modi) और दिलीप जोशी( Dilip Joshi) की लड़ाई हो गई थी, इस लड़ाई में दिलीप ने असित का कॉलर पकड़ लिया था। हालांकि अब दिलीप जोशी ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे महज अफवाह बताया है और कहा है कि ये सब झूठ है, हमारे बीच सबकुछ ठीक है। मैं शो के लिए काम कर रहा हूं और करता रहूँगा, मुझे कोई परेशानी नहीं है।
