Tannaz Irani On First Wedding And Divorce: एक्ट्रेस तनाज ईरानी टीवी और बॉलीवुड दोनों ने नजर आई हैं। उन्होंने अपने करियर में सफलता देखी हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी कॉम्पीकेटेड रही हैं। तनाज ईरानी ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी खुद से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से हुई थीं, लेकिन कम समय में ही दोनों का तलाक हो गया था। तनाज ईरानी (Tannaz Irani) ने अब अपने तलाक की वजह बताई है, जिसमें उन्होंने अपने पहले पति की जमकर तारीफ की है और बताया है कि वह लाइफ से कुछ और चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने तलाक ले लिया। बता दें कि तनाज ईरानी बख्तियार ईरानी (Bakhtiyaar Irani) संग अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, कपल की हालत देख फूटा फैंस का गुस्सा)
Tanaz Irani (photo credit- instagram)
तनाज ईरानी ने पहली शादी पर की बात
तनाज ईरानी ने Hauterrfly से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी पहली और दूसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक का असर उनकी बेटी पर काफी हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स हसबैंड मुस्लिम थे। तनाज ने कहा कि मेरे एक्स हसबैंड का परिवार कभी भी रूढ़िवादी या कट्टर नहीं था। मैंने 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से शादी की थी। मेरे माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। वह जानते थे कि मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं। वह इस बात को समझते थे कि मुझसे जबरदस्ती कुछ नहीं करवाया जा सकता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी पोद्दार के बर्थडे पर अभिरा-अरमान के बीच होगा भयंकर झगड़ा, विद्या उठाएगी फायदा?)Tanaaz irani (photo credit- instagram)
