Lokesh Rajendran Suicide: तलाक की वजह से डिप्रेशन में था ये मशहूर एक्टर, 34 की उम्र में मौत को लगाया गले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:31 AM IST

Lokesh Rajendran Dies: तमिल फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने माने एक्टर लोकेश राजेंद्रन ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह केवल 34 साल के थे। मंगलवार 4 अक्टूबर को ये घटना हुई थी।

Lokesh Rajendran Dies: सिनेमा जगत से लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। कम उम्र के सितारे दुनिया को अलविदा कह गए और उनके निधन से फैंस बुरी तरह टूट गए। साल 2022 में कई सितारे दुनिया से चले गए। अब एक और सितारे के निधन की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है। यह बुरी खबर तमिल सिनेमा से आ रही है। तमिल फिल्मों और टीवी सीरियल्स के जाने माने एक्टर लोकेश राजेंद्रन ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वह केवल 34 साल के थे। मंगलवार 4 अक्टूबर को ये घटना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले लंबे वक्त से लोकेश का पत्नी संग विवाद चल रहा था।

Lokesh Rajendran Suicide: तलाक की वजह से डिप्रेशन में था ये मशहूर एक्टर, 34 की उम्र में मौत को लगाया गले

जानकारी के अनुसार लोकेश अपनी शादीशुदा जिंदगी के बर्बाद हो जाने से डिप्रेशन में थे। एक्टर शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। कुछ महीने लोकेश और उसकी पत्नी के बीच कुछ गलतफहमी हो गई। इसकी वजह से पत्नी ने चार दिन पहले लोकेश को तलाक के पेपर भी भेज दिए थे। तलाक के पेपर मिलने से वह परेशान थे। उनके पिता ने बताया कि मैंने लोकेश को आखिरी बाद शुक्रवार को देखा था। उसने कहा था कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है तो मैंसे उसे दिए।

End of Feed