दीपावली ही नहीं इस महीने ओटीटी पर भी होगा धमाका! रिलीज होंगी टेक 1 से ग्लिच तक यह कोरियन वेब सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:27 PM IST

Korean Dramas Releasing In October 2022: अक्टूबर महीना बेहद धमाकेदार होने वाला है। इस महीने में टेक 1, 20th सेंचुरी गर्ल और ग्लिच जैसी कई कोरियन ड्रामा और मूवीज रिलीज होने जा रही हैं।

Korean Dramas Releasing In October 2022: एक तरफ जहां बॉलीवुड को दर्शकों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब धीरे-धीरे युवाओं में कोरियन ड्रामा को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारत में अब कोरियन ड्रामा बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी अब कोरियन ड्रामा में पैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं। अगस्त और सितंबर का महीना कोरियन ड्रामा के दर्शकों के लिए बेहद शानदार गुजरा। अब अक्टूबर का महीना भी बेहद जबरदस्त होने वाला है। इस महीने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक कोरियन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

Upcoming Korean Movies And Web Series In October 2022

Upcoming Korean Movies And Web Series In October 2022

टेक 1

14 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर बहुप्रतीक्षित कोरियन ड्रामा टेक 1 रिलीज होने वाला है। इस कोरियन ड्रामा का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन अब कुछ ही दिनों में यह वेब सीरीज ओटीटी पर देखने को मिलेगी। टेक 1 में कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे देखने को मिलेंगे।

End of Feed