Shailesh Lodha shares a heartfelt video from his father’s last rituals: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। अब इस शो मे तारक मेहता के किरदार से मशहूर शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में अपने पिता के निधन की दुखद खबर को साझा किया था। अब शैलेश लोढ़ा ने अपने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा (Shailesh Lodha) को भावभीन श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिनेता अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता को प्यार करने वाले भी यह वीडियो देख भावुक हो उठे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अपने दिवंगत पिता के अंतिम संस्कार का एक वीडियो शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ((Shailesh Lodha) ने एक भावुक नोट भी लिखा। अपने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेता ने एक भावपूर्ण नोट भी लिखा। शैलेश ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा " "जिनके कंधों पर बैठकर मैंने दुनिया देखी, आज वो दुनिया छोड़कर चले गए। मुझे पता है पापा, आप बस ऊपर मुस्कुराहटें बिखेर रहे होंगे...." यह सही कहा जा सकता है कि उनके शब्द माता-पिता को खोने के गहरे दुख को बयां करते हैं।
इस बीच आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा के सई भावुक पोस्ट के सामने आते ही उनके प्यार करने फ़ैस भी भावुक हो उठे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा "भगवान इनकी आत्मा को शांति दे।" एज अन्य यूजर ने लिखा "आपको इश्वास इस दुख को सहन करने की शक्ति दे, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम शांति विनम्र श्रद्धांजलि।"
