TMKOC: गोकुलधाम सोसायटी में हुई तोड़-फोड़, फैंस का सहमा दिल; असित मोदी बोले- बहुत दुख हुआ...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gokuldham Society Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसायटी के सामने बड़ी मात्रा में तोड़-फोड़ होती नजर आई। इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Video Goes Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। असित मोदी का ये शो लगभग 17 सालों से दर्शकों के बीच राज कर रहा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर किरदार और कहानी लोगों के दिल में बसते हैं। शो की गोकुलधाम सोसायटी से तो मानो उनका अलग ही नाता है। लेकिन हाल ही में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर हो रही तोड़-फोड़ ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोकुलधाम सोसायटी का नक्शा ही पूरी तरह से बदला नजर आया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बेटी की शादी में Shailesh Lodha ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोग बोले-' जेठा भाई कहां है'

taarak mehta ka ooltah chashmah (24)

गोकुलधाम सोसायटी में हुई तोड़फोड़ (Photo Credit- Instagram)

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की गोकुलधाम सोसायटी से दर्शकों का खास रिश्ता है। लेकिन इस सोसायटी के बाहर हो रही तोड़-फोड़ ने फैंस के पैरों तले जमीन खींच ली है। हालांकि ये तोड़-फोड़ सोसायटी की बेहतरी के लिए हो रही है। इस बात से खुद असित मोदी ने पर्दा उठाया है। असित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "आज असल में बहुत दुख हो रहा है कि मेरी हंसती-खेलती गोकुलधाम सोसायटी आज ऐसी हालत में है। लेकिन जो हो रहा है वो अच्छे के लिए हो रहा है। सेट की मरम्मत हो रही है। कुछ वक्त बाद गोकुलधाम सोसायटी बिल्कुल नए रंग, रूप और अवतार में मिलेगी। भगवान से प्रार्थना है कि आपको ये नया अवतार सोसायटी का पसंद आए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: कभी 700 रुपये की सैलरी पर गुजारा करते थे 'बाघा', जेठालाल का नौकर बन खड़ी की करोड़ों की संपत्ति

    End of Feed