Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग करने के चक्कर में घर से भागा 16 साल का लड़का, Asit Modi का आया रिएक्शन

Asit Modi Reaction On Children News: हाल ही में छिंदवाड़ा का रहने वाला एक बच्चा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने का सपना लेकर घर से भाग गया। इस घटना पर अमित मोदी का रिएक्शन आया है।

Asit Modi Reaction On Children News: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का जलवा सालों से दर्शकों के बीच देखने के लिए मिल रहा है। इस में आए तमाम कलाकार स्टार्स बन गए हैं और फैंस के फेवरेट भी हैं। अब तक शो से कई टीवी एक्टर्स जुड़ चुके हैं और इन्ही की लिस्ट में शामिल होने का सपना एक 16 साल लड़के ने भी देखा। इसी वजह से इस नाबालिग लड़के ने घर से भागकर मुंबई आने का फैसला किया, जिसके बाद इस घटना में पुलिस को बीच में आना पड़ा। इस मामले पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) का भी रिएक्शन आया है और उन्होंने हैरानी जताई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को गिरफ्तार करेगी गिरफ्तार, अभिरा और मुक्ति का रास्ता रोकेगा शराबी इंसान

taarak mehta ka ooltah chashmah producer asit modi

taarak mehta ka ooltah chashmah producer asit modi (photo credit- instagram)

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल पाने के चक्कर में घर से भागा बच्चा

    जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रहने वाला एक लड़का 6 अगस्त को घर में बिना बताए मुंबई के लिए निकल पड़ा। ये बच्चा स्कूल से सीधा पहले नागपुर की ट्रेन में बैठ गया और इसके बाद वह मुंबई आया। यहां पर वह मुंबई के गोरेगांव स्टेशन पर उतरा। इस दौरान वह सीधा फिल्म सिटी जाना चाहता था और यहां पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से मिलकर काम मांगना चाहता था। इसी बीच गोरेगांव पुलिस मोबाइल युनिट को इस लड़के के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया। इस मौके पर पुलिस की तरफ से छिंदवाड़ा में उसके परिवार सं संपर्क किया गया, तो पता चला कि परिवार के लोग काफी समय से उसकी तलाश में है और नजदीकी थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद ही लड़के को परिवार को सौंप दिया गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पति हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर फूटा Amruta Khanvilkar का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

    taarak mehta ka ooltah chashmah (photo credit- google)

      असित मोदी ने दिया रिएक्शन

      इस घटना पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने पहले तो युवाओं में शो के लिए प्यार देखकर खुशी जताई है और फिर सावधानी रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि सपना देखो और जी तोड़ मेहनत करो। लेकिन आपके सपने तक पहुंचने का सफर भी उतना ही मायने रखता है, जितना आपका सफर। आपकी पढ़ाई, आपकी सुरक्षा और आपके माता-पिता का भरोसा आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी ऐसा काम मत करो जिससे आपकी जान खतरे में पड़े। अपने सपने के बारे में माता पिता को बताएं और उनके फैसलों के साथ रास्ते पर चले।' आखिर में उन्होंने दावा किया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हमेशा नए और युवा कलाकारों को मौका दिया जाएगा।

      End of Feed