Shailesh Lodha Net Worth: दिलीप जोशी स्टारर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी की धूमधाम से शादी की, जिसमें करोड़ों का पैसा खर्च किया गया। इस रॉयल वेडिंग में विक्की कौशल समेत कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई थी। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि शैलेश की नेट वर्थ आखिर कितनी है। एक समय साधारण जिंदगी जीने वाले शैलेश लोढ़ा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर ऐसी पहचान बनाई कि आज उनकी नेटवर्थ सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: TMKOC: बाघा के रोल ने किया तन्मय वेकारिया का बुरा हाल, बोले- सीधे खड़े होने में दर्द होता है...)
TMKOC फेम शैलेश लोढ़ा की नेटवर्थ/ फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शैलेश लोढ़ा की नेट वर्थ
टीवी की दुनिया में शैलेश लोढ़ा सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि मशहूर कवि, लेखक और शानदार होस्ट भी हैं। लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'ने। करीब 14 साल तक इस शो का अहम हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। हालांकि शो छोड़ने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। अब बात करते हैं उनकी दौलत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलेश लोढ़ा की कुल नेटवर्थ करीब 7 से 8 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने सिर्फ एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि स्टेज शोज, कविता कार्यक्रम, किताबों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'फैमिली बहुत दुखी हुई', Samarth Jurel की इस हरकत पर खौला Abhishek Kumar का खून, एक्टर ने किया खुलासा)शैलेश लोढ़ा का गाड़ियों का कलेक्शन
शैलेश लोढ़ा के कार कलेक्शन में कई शानदार गाड़ियां शामिल हैं। उनके पास Audi Q3, Range Rover और Mercedes-Benz GLS 350d जैसी लग्जरी SUVs मौजूद हैं। Mercedes-Benz GLS 350d की कीमत लगभग75 लाख से 1.1 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा उनके गैराज में Audi Q3 भी है, जिसकी कीमत करीब 51.9 लाख रुपये है। वहीं उनकी Range Rover*भी किसी से कम नहीं है। इस लग्जरी SUV की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। यानी सिर्फ उनकी कारों की कीमत ही करोड़ों में है।TMKOC फेम शैलेश लोढ़ा की नेट वर्थ/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
