5 साल बाद नजर आईं Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah फेम दयाबेन, बेटे संग दिखीं दिशा वकानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 17, 2023, 08:57 AM IST

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को दर्शक काफी मिस कर रहे हैं। बीते काफी समय से वह नजर नहीं आई हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जहां वह अपने बेटे और पति के साथ दिखी हैं।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah Fame Disha Vakani: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन को दर्शक काफी मिस कर रहे हैं। जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी शो की जान कहलाती थी। दयाबेन के शो छोड़ने के बाद से ही दर्शक उन्हें काफी याद करते हैं और शो में उनकी वापसी की मांग भी बीते काफी समय से हो रही है। इस बीच दिशा काफी समय से कहीं नजर नहीं आई हैं। उन्होंने खुद को पब्लिक लाइफ से भी दूर रखा हुआ था। हालांकि अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आ रहा है जहां वह अपने बेटे और पति के साथ दिखी हैं।

End of Feed