बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) लगातार पब्लिक में स्पॉट हो रहे हैं। कॉमेडियन बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद से लगातार पार्टी में नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन हाल ही में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रेने (Renee) और ओरी के साथ नजर आए। तीनों को साथ में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर तीनों की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मुनव्वर, रेने और औरी साथ में पॉर्टी वैन्यू पर पहुंचते हैं। गाड़ी में ओरी आगे बैठे नजर आते हैं। वहीं, मुनव्वर और रेने साथ में बैठे दिखाई देते हैं। तीनों को देखते हुए पैपराजी घेर लेते हैं।
munaawar with sushmita sen daughter renee (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bawarchi Remake: अनुश्री मेहता ने राजेश खन्ना की 'बावर्ची' के रीमेक के लिए कसी कमर, बोलीं-पारिवारिक फिल्म होगी
मुनव्वर और रेने को साथ देखकर लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सुष्मिता की बेटी मुनव्वर के साथ। दूसरे यूजर ने लिखा, ये सुष्मिता की बेटी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, रेने और ओरी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा, मुनव्वर भाई ही सब जगह दिख रहे हैं।
मुनव्वर और रेने को साथ देख भड़के यूजर्स
बिग बॉस 17 में मुनव्वर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थे। शो में आयशा खान ने मुनव्वर पर एक साथ टू टाइमिंग करने का आरोप लगाया था। कॉमेडियन ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी थी। वहीं, रेने की वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2021 में एक्ट्रेस ने सुट्टाबाजी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। रेने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।
