Sushant Singh Rajput के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वही नैन-नक्श और मुस्कुराहट देख फैंस भी हुए हैरान

Sushant Singh Rajput Look Alike Grabs Limelight On Internet: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उसके फोटोज और वीडियोज देख फैंस भी हैरान हैं।

Sushant Singh Rajput Look Alike Grabs Limelight On Internet: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी एक्टर लोगों के दिलों-दिमाग में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके फोटोज और वीडियोज देख फैंस भी हैरान रह गए। सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की तस्वीरें देख लोगों को 'छिछोरे' एक्टर की याद आ गई। यह भी पढ़ें: मां और दादी के साथ Sushant Singh Rajput के घर में रह रही हैं अदा शर्मा, कहा- 'इस घर में अच्छी वाइब है..'

sushant singh rajput (2)

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने बटोरी सुर्खियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के हमशक्ल की इंस्टाग्राम आईडी @Donim.ayaan1513 है, साथ ही नाम हुसैन वालेरा लिखा हुआ है। उसके सोशल मीडिया पेज पर कई पोस्ट ऐसी भी है, जिसमें उसने खुद को सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाया। तस्वीरों और वीडियोज में लोगों को भी आयान का नैन-नक्श और अवतार बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत का हूबहू लगा। वहीं आयान की फोटोज देख एक फैन ने सवाल किया, "भाई ये आपका असली चेहरा है या एडिट किया हुआ है।" सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि वह खुद भी एक्टर का काफी बड़ा फैन है। यह भी पढ़ें: 'मोटी चमड़ी बना लो, नहीं तो इंडस्ट्री मार देगी' मौत से पहले मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को समझाई थी बड़ी बात

    End of Feed