TMKOC में सुरभि चंदना की घटिया एक्टिंग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे असित मोदी, दिखाने वाले थे बाहर का रास्ता

TMKOC Asit Modi Almost Fired Surbhi Chandna Due To Bad Acting: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सुरभि चंदना की एक्टिंग असित मोदी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और वह उन्हें शो से भी बाहर निकालने वाले थे।

TMKOC Asit Modi Almost Fired Surbhi Chandna Due To Bad Acting: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। सुरभि चंदना ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिंग की दाद दी जाती है। उन्होंने 'कुबूल है' से लेकर 'इश्कबाज' और 'नागिन 5' जैसे कई हिट शोज में काम किया है। सुरभि चंदना आज भले ही टीवी की टॉप एक्ट्रेस हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की एक्टिंग देखकर असित मोदी बुरी तरह भड़क गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सुरभि चंदना को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से बाहर निकालने का फैसला भी कर लिया था।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से निकाली जाने वाली थीं सुरभि चंदना

End of Feed