टीवी मसाला

Exclusive: शादी के 5 महीने बाद माँ बनने के लिए तैयार हैं Surbhi Chandna, बेबी प्लान का किया खुलासा

Surbhi Chandna Talks About Baby Plans: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चाँदना ने टाइम्स नाउ यानी हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेबी प्लान को लेकर खुलासा की क्या वो और उनके पति एक बच्चे के लिए तैयार है या नहीं पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Exclusive: Surbhi Chandna Talks About Baby Plans

Surbhi Chandna Talks About Baby Plans: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चांदना अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ की वजह सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल इश्कबाज के बाद सुरभि के करियर को ऐसी उड़ान मिली की टीवी इंदुस्तरत की रानी बन बैठी। इसी बीच एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी शादी के साथ-साथ बेबी प्लान के बारें में बात की। साथ ही बताया की क्या वह कपल अब माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं या नहीं जानिए कपल का क्या कहना है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना (Surbhi Chandna) ने बताया कि बेशक बच्चा करना है क्योंकि आप चाहते हो आप की जिंदगी में कोई आए। अब तो मैं मासी बन गई हूं और एडन इस धरती पर जीवित सबसे प्यारा व्यक्ति है! तो, निश्चित रूप से, मैं तो चाहूंगी कि मैं और करण आगे की बेबी प्लानिंग करने के लिए टाइम निकाले। ये चरण भी बहुत अच्छा होगा शादी के बाद और उसके लिए हम तैयार हैं जब भी ऊपर से सिंगनल मिलेगा। भगवान चाहेंगे तो हो जाएगा लेकिन फिलहाल हम अपने काम में व्यस्त हैं। पत्नी सुरभि के ख्याल सुन करण शर्मा भी अपनी राय देते हैं।

वह कहते हैं कि ख्याल इनको आता है बच्चों का लेकिन मैं थोड़ा सा इनको रियलिटी दिखा देता हूं कि। अभी बहुत मुश्किल है इस प्वाइंट पर प्लान करना लेकिन आगे जरूर करेंगे। अभी बहुत व्यस्त है।"बात दें इसी साल के शुरुआर में यानी 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article