Surbhi Chandna कैमरे के सामने कर बैठीं अपने पति से लड़ाई, वीडियो देख लोग बोले- इनका भी तलाक होगा...

Surbhi Chandna Fight With Husband Karan Sharma Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना हाल ही में अपने पति संग झगड़े के कारण चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि चंदना पति करण शर्मा की बात पर गुस्सा हो गईं और वहीं उनपर बिफर पड़ीं। उनका वीडियो देख लोग भी हैरान दिखे।

Surbhi Chandna Fight With Husband Karan Sharma Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुरभि चंदना ने हाल ही में पति करण वर्मा के साथ विवेक दहिया स्टारर 'ईष्टम' गाने को प्रोड्यूस किया है। उनके इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। सुरभि चंदना ने गाने के सिलसिले में ही पति करण शर्मा और विवेक दहिया के साथ इंटरव्यू दिया था। लेकिन इंटरव्यू के बीच सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को करण शर्मा की एक बात इस कदर बुरी लग गई कि उन्होंने कैमरे के सामने ही पति को बातें सुनानी शुरू कर दीं। सुरभि चंदना का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी हैरान नजर आए।

करण आर शर्मा पर भड़कीं सुरभि चंदना

End of Feed