Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के एक्टर का 40 की उम्र में हुआ निधन, Sunil Holkar इस बीमारी से थे पीड़ित

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 09:28 AM IST

Sunil Holkar passed away At Age Of 40 : अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले सुनील होलकर ने 13 जनवरी 2023 को आखिरी सांस ली। सुनील अपने पीछे माता-पिता, बीवी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में सुनील के निधन से उनका परिवार बिखर गया है।

Taarak Mehta TV actor Sunil Holkar Death: टेलीविजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर का निधन हो गया है। TMKOC में काम कर चुके सुनील होलकर (Sunil Holkar) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मजह 40 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की वजह से सुनील होलकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले सुनील होलकर ने 13 जनवरी 2023 को आखिरी सांस ली। सुनील अपने पीछे माता-पिता, बीवी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में सुनील के निधन से उनका परिवार बिखर गया है।

Sunil Holkar death

Sunil Holkar death

टीवी अभिनेता सुनील होलकर काफी समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। एक्टर का लास्ट मैसेज भी सामने आया है, जिसे मरने से पहले एक्टर ने अपने दोस्त के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाया है। सुनील ने अलविदा कहने से पहले अपने चाहने वालों के लिए एक आखिरी मैसेज पोस्ट करवाया। जिसमें वो कह रहे हैं- 'दोस्तों यह सभी के लिए मेरा आखिरी मैसेज है, आपका यह दोस्त स्वर्ग में चला गया है। अगर मैंने कभी कुछ गलत कहा है या कोई गलती की है तो कृपया मुझे माफ कर दें, अलविदा!!! मैंने अपने दोस्त से इसे पोस्ट करने के लिए कहा था।'

End of Feed