Bigg Boss 16: 'टीना-शालीन की नेशनल टीवी पर औकात दिखानी है'- सुंबुल खान को पिता ने सिखाया नया गेम प्लान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 21, 2022, 09:11 AM IST

Sumbul Touqeer Khan breaks down in Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 के आगामी एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान की अपने पिता के साथ टेलीफोन पर बातचीत होगी, जहां वह टीना और शालीन को उनकी असली जगह दिखाने के लिए बेटी का मार्गदर्शन करेंगे।

Sumbul Touqeer Khan And Her Father Telephonic conversation: बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान को अपने पिता के साथ बात करने का एक और मौका मिला है। जैसा कि हम जानते हैं सुंबुल तौकीर खान बुरी तरह से टूट गई हैं। इमली की अभिनेत्री पर शालीन भनोट के लिए 'ऑब्सेस्ड' होने का आरोप लगा है। अब बिग बॉस-16 के आगामी एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान की अपने पिता के साथ टेलीफोन पर बातचीत होगी, जहां वह टीना और शालीन को उनकी असली जगह दिखाने के लिए बेटी का मार्गदर्शन करेंगे। जी हां, टीना दत्ता और शालीन भनोट के साथ अपने चल रहे मुद्दे पर अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान अपने पिता के साथ बात करती दिखेंगी।

Bigg Boss 16 sumbul khan

Bigg Boss 16 sumbul khan

टीना दत्ता और सुंबुल खान के बीच शालीन भनोट पर 'अधिकार' जमाने को लेकर भी झगड़ा हो चुका। हालांकि, सुंबुल ने अपने व्यवहार के लिए दोनों से माफी मांगी थी और बाद में बिग बॉस द्वारा उनको कनफेशन रूम में बुलाया गया था। अब सुंबुल के पिता शो में उनके प्रदर्शन से बहुत खुश नहीं हैं और उन्होंने टीना और शालीन को जवाब देने के लिए कहा है।

End of Feed