Exclusive: इस बड़ी वजह से Sudhanshu Pandey ने छोड़ा शो अनुपमा, अब किया असली वजह का खुलासा

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview: स्टार प्लस शो अनुपमा के मुख्य कलाकार सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। तमाम अफवाहों के बीच टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान सुधांशु पांडे ने शो छोड़ कर जाने की असली वजह का खुलासा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview: राजन शाही का शो अनुपमा तब से सुर्खियों में बना हुआ है जब से सुधांशु पांडे ने अचानक शो से अलविदा कह दिया है। जी हाँ! बता दें कि अनुपमा शो में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने हाल ही में शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के अचानक शो छोड़ देने पर फ़ैस काफी नाराज भी हैं और कई तरफ की अटकलें भी लगाई जा रही है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और राजन शाही (Rajan Shahi) संग रिश्ते ठीक ना होने कि वजह से अभिनेता ने शो छोड़ा है। लेकिन हम ने असली कारण का पता लगाने के लिए सुधांशु से संपर्क किया। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview

टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान सुधांशु पांडे ने कहा "जब कोई चीज खत्म होती है तो जरिया अपने आप बन जाता है। मेरा मानना है कि आपके जीवन में जो कुछ भी आता है और जाता है उसका समय होता है। जब किसी व्यक्ति का समय आता है तो चीजें अपने आप होने लगती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मुझे एहसास हुआ की अब मुझे आगे बढ़ना है। यही वजह है कि मैंने बिना कुछ सोचे अनुपमा छोड़ दिया।"

End of Feed