All you need to know about Splitsvilla 16: फेमस शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 (MTV Splitsvilla 16) आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो चुका है। इस बार सनी लियोनी (Sunny Leone) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आने शुरू हो गए हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बात हो रही है। इस बार शो में लगभग 32 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। सबसे खास बात इस सीजन का थीम है, जो पूरी तरह नया और अलग है। इस बार शो में करण और सनी के साथ निया शर्मा और उर्फी जावेद भी धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं स्प्लिट्सविला 16 में क्या-क्या खास होने वाला है और कंटेस्टेंट्स कौन-कौन है।
Image Source: Splitsvilla 16 Show
कब देख सकते हैं 'स्प्लिट्सविला 16'
स्प्लिट्सविला 16 अब शुरू हो चुका है। शो हर शुक्रवार से रविवार तक रात 9 बजे MTV पर दिखाया जाएगा। शो को टीवी पर देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
शो के होस्ट्स
करण कुंद्रा 'किंग ऑफ हार्ट्स' बनकर आए हैं और सनी लियोनी 'क्वीन ऑफ हार्ट्स' के रूप में वापस लौटी हैं। साथ में निया शर्मा और उर्फी जावेद मस्ती और शरारत फैलाने वाले किरदार नजर आने वाली हैं।
कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में कुल 32 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। अंजलि, आकांक्षा चौधरी, अनीशा शिंदे, दीक्षा पवार, सदाफ शंकर, सौंदर्या शेट्टी और कई अन्य का नाम इस लिस्ट में शामिल है। सदाफ शंकर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
शो की थीम
इस बार स्प्लिट्सविला में नया ट्विस्ट है। कंटेस्टेंट्स दो ग्रुप में बंटे हैं प्यार विला और पैसा विला। दोनों ग्रुप के बीच प्यार और पैसों की लड़ाई होगी, जो शो को और भी मजेदार बनाएगी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें?
स्प्लिट्सविला 16 के एपिसोड्स MTV पर टीवी पर दिखाए जाएंगे, लेकिन अगर आप टीवी पर मिस कर दें तो आप इन्हें JioHotstar पर भी देख सकते हैं।
लंबे समय के बाद लौट रहे हैं करण कुंद्रा
करण कुंद्रा ने 6 साल बाद स्प्लिट्सविला में वापसी पर खुलकर बात की। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं इस सीजन को सनी लियोनी के साथ होस्ट करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। सनी को इस गेम की पूरी समझ है। सबसे ज्यादा मजा इस बात का आएगा कि जब प्यार के बीच पैसा आता है, तो कंटेस्टेंट्स अपनी पसंद और फैसलों को कैसे संभालते हैं। यह भी देखना मजेदार होगा कि हमारे मिसचीफ मेकर्स निया और उर्फी हर कदम पर कंटेस्टेंट्स को कैसे ललचाते हैं।
