दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम के विवाद पर स्मृति ईरानी ने रखी अपनी राय, बताया- "मैं खुद दो बार प्रेग्नेंसी में.....

Smriti Irani on long Working Hour: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर लॉग वर्किंग हावर पर बहस होती रहती है। कई स्टार्स को इस बारे में बात करते हुए भी देखा जाता है। जब से दीपिका पादुकोण ने इस मुद्दे को उठाया है , बहस और भी बढ़ गई है। अब इस पर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी रिएक्ट किया है।

Smriti Irani on long Working Hour: टीवी अभिनेत्री और नेता स्मृति ईरानी( Smriti Irani) लगभग दो दशक बाद टीवी पर लौटी हैं। अपने फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से उन्होंने टीवी की दुनिया पर दोबारा से कदम रखा है। अपने हालिया इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने इंडस्ट्री के वर्किंग टाइम पर अपनी राय रखी है। उन्होंने चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी, साथ ही यह भी बताया कि इतने सालों बाद काम पर लौटना कितना मुश्किल रहा।

Smriti Irani on long Working Hour

इंडिया टुडे से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि इतने लंबे वक्त बाद राजनीति से अभिनय में वापसी करना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। लेकिन तुलसी का किरदार और उसका लोगों पर असर ही उन्हें दोबारा स्क्रीन पर लेकर आया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में काम शुरू किया था, तब और अब में बहुत फर्क आ गया है। अब तकनीक काफी बेहतर हो चुकी है, लेकिन लंबे काम के घंटे आज भी एक बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि हर रात एक एपिसोड देना बहुत मेहनत और अनुशासन मांगता है।

End of Feed