Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का कल निधन हो गया। एक्टर को जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और वो बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आज उनका हिंदू रिति- रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अंतिम दर्शन करने के लिए कई कलाकार पहुंचे थे। इसमें आरती सिंह, जय भानुशाली, चेतन हंसराज, रोहित वर्मा जैसे कलाकार शामिल हुए। एक्टर के निधन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।
Siddhaanth Vir Surryavanshi Funeral (credit pic: viral instagram)
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई कलाकार
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की बेटी दीजा ने अंतिम संस्कार की सभी विधि पूरी की। दीजा अपने पिता के बहुत क्लोज थी, वो अपने पिता को बेस्ट फ्रेंड मानती थी। सिद्धांत के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। उनके जाने से परिवार और दोस्त सदमे में है। सिद्धांत की को स्टार और दोस्त सिंपल कौर ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 45 मिनट तक करीब बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि एक्टर ने अपने ट्रेनर से कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, लेकिन वो भी वर्कआउट कर रहे थे।
सिद्धांत सूर्यवंशी टीवी का जाना माना चेहरा था। उन्हें कौसिटी जिदंगी की और कुसुम जैसे शोज से घर- घर में पहचान मिली थी। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। एक्टर आखिरी कट्टी- बट्टी और ममता जैसे शो में नजर आए थे।
सिद्धांत ने दो शादियां की थी। एक्टर ने पहली शादी इरा नाम की लड़की से की थी। उनकी ये शादी एक साल के अंदर ही टूट गई। एक्टर की पहली शादी से एक बेटी है। उन्होंने दूसरी शादी मॉडल अलीसा राउत से की थी। उन दोनों का एक बेटा है।
