'वे महिलाओं के अपमान को हल्के में नहीं लेते...' Shweta Tiwari ने Raj Thackeray की तारीफ में पढ़े कसीदे

Shweta Tiwari New Post: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में ऑनलाइन गालियों और आपत्तिजनक मैसेज मिलने का खुलासा किया था। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में नया अपडेट शेयर कर सभी को चौंका दिया है।

Shweta Tiwari New Post: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने खुलासा किया था कि उन्हें इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों से गालियां और आपत्तिजनक मैसेज मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि इनमें कुछ लोग खुद को मराठी और राज ठाकरे (Raj Thackeray) के समर्थक बता रहे थे। श्वेता ने ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स के प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे और राज ठाकरे से सवाल किया था कि क्या वह इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों का समर्थन करते हैं। इस बीच श्वेता ने मामले पर नया अपडेट दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra को लेकर मेघना गुलजार ने लिखा लंबा पोस्ट, करीना-पृथ्वीराज के किरदारों का खोला राज)

shweta tiwari post (1)

श्वेता तिवारी ने दिया अपडेट (pic credit-instagram)

श्वेता तिवारी ने दिया अपडेट

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया है कि उनके पोस्ट के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की एक महिला वकील ने उनसे संपर्क किया। श्वेता के मुताबिक, वकील ने मामले को गंभीरता से लिया और कुछ ही दिनों में उस व्यक्ति का फोन नंबर और उसके द्वारा लिखा गया माफी पत्र उन्हें भेजा। श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने उन लोगों के अकाउंट इसलिए शेयर किए थे क्योंकि उन्हें लगता है कि महिलाओं को ऑनलाइन गालियां देने वाले लोगों को यह नहीं लगना चाहिए कि वे आसानी से बच जाएंगे। उन्होंने MNS की वकील स्नेहल आदरकर और पार्टी की टीम का धन्यवाद भी किया। हालांकि, श्वेता ने यह भी कहा कि समस्या सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। ऐसे हजारों या शायद लाखों लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर छिपकर महिलाओं को गालियां देते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाली इस तरह की बदसलूकी लगातार बढ़ती जा रही है।

End of Feed