पॉकेट मनी के लिए बाथरूम तक साफ करती थीं पलक तिवारी, श्वेता तिवारी ने किया खुलासा

Shweta Tiwari Interview: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से घर-घर में पहचान बनाई है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी को लेकर बात की है। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में पलक तिवारी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Shweta Tiwari on raising daughter Palak Tiwari: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में अपना जलवा बिखेरने वाली श्वेता तिवारी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही वायरल हो जाते हैं। श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी की बॉन्डिंग काफी तगड़ी है। मां-बेटी को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और रियल में ऐसी है भी....इस बीच श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी को लेकर एक खुलासा किया है।

shweta tiwari palak tiwari

image source-instagram

पलक तिवारी से ये काम करवाती थीं श्वेता तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बचपन से ही अपनी बेटी पलक को अच्छे संस्कार दिए है। उन्होंने पैसे खर्च करने को लेकर भी पलक को अच्छे से समझाया है। पलक तिवारी के पॉकेट मनी को लेकर श्वेता तिवारी ने यूट्यूब चैनल भारती टीवी से बातचीत में कहा, 'अगर उसे 25,000 रुपये का बजट दिया जाता था और अगर वो इससे ज्यादा खर्च कर देती थी, तो उसे घर के काम करके इसकी भरपाई करनी पड़ती थी। बाथरूम साफ करने के लिए 1000 रुपये, बिस्तर साफ करने के लिए 500 रुपये, और बर्तन धोने के लिए 1000 रुपये। बजट से ज्यादा खर्च करने पर पलक को ये सब करना पड़ता था।

End of Feed