'अनुपमा' के पोते की मुंह बोली मां निकलीं Shweta Tiwari, जन्मदिन पर फोटोज शेयर कर खूब लुटाया प्यार

Shweta Tiwari Calls Anupamaa Actor Varun Kasturia Her Son: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने 'अनुपमा' एक्टर वरुण कस्तुरिया को अपना बेटा बताया। श्वेता तिवारी की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

Shweta Tiwari Calls Anupamaa Actor Varun Kasturia Her Son: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आज भी श्वेता तिवारी भले ही कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें प्रेरणा के नाम से खूब जाना जाता है। हालांकि बीते कुछ वक्त से श्वेता तिवारी छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने एक पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। श्वेता तिवारी इस पोस्ट में 'अनुपमा' एक्टर वरुण कस्तुरिया के साथ नजर आईं। हैरत की बात तो यह है कि एक्टर वरुण कस्तुरिया को श्वेता तिवारी ने न केवल बेटा कहा, बल्कि खुद को उनकी मां भी बताया।

shweta tiwari on varun kasturia birthday

फोटो क्रेडिट- श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने वरुण कस्तुरिया के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने एक्टर पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मुझे मालूम है कि तुम अपनी जिंदगी में बहुत चीजों से गुजरे हो और इसके बाद भी तुमने ऊंचा उठने के लिए बहुत ताकत दिखाई है। तुम फाइटर हो और इस हिम्मत की मैं सराहना करती हूं। यहां तक कि मुश्किल दिनों में ही। मैं चाहती हूं कि तुम हमेशा याद रखो कि तुम कभी भी अकेले नहीं हो। तुम्हारे पास मैं हूं, तुम्हारी मां। जिसपर तुम निर्भर हो सकते हो, अपनी खुशी और गम बांट सकते हो। हम एक टीम हैं और जिंदगी जो कुछ लाए हम उसका साथ में सामना करेंगे।"

End of Feed