Bigg Boss 18 के सेट पर नजर आए बाबा Aniruddha Acharya, सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद

Aniruddha Acharya Ji Maharaj blessed Salman Khan by giving him Gita: सलमान खान के विवादीत शो बिग बॉस 18 के शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इस बीच सेट से एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें सलमान खान के साथ अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddha Acharya Ji Maharaj) खड़े हैं। आइए देखते हैं।

Aniruddha Acharya Ji Maharaj blessed Salman Khan by giving him Gita: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 18 कुछ ही घंटों में कलर्स टीवी पर दतस्क देने वाला है। आज रात 9 बजे से शो का ग्रांड प्रीमियर होगा और सभी कन्टेस्टन्ट घर के अंदर कैद हो जाएंगे। अब शो के शुरू होने से पहले मेकर्स दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए प्रोमो साझा कर रहे हैं। प्रोमो में भाईजान का अंदाज देख फैंस बहुत खुश हो गए हैं। अब इस बीच अटकलें लग रही थी की बिग बॉस 18 में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddha Acharya Ji Maharaj) एंट्री मारेंगे। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। इस बीच बीते दिन बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को सलमान खान के साथ देखा गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Aniruddha Acharya Ji Maharaj blessed Salman Khan by giving him Gita

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के सेट से एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें सलमान खान और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Aniruddha Acharya Ji Maharaj) एक दूसरे के साथ खड़े हैं। बता दें की श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे शो और शो में भागे लेने वाले सभी प्रतियोगियों को अपना आशीर्वाद दिया है। महाराज जी ने सलमान खान को भगवद गीता भी भेंट की है।

End of Feed