Shraddha Arya Celebrates Karwa Chauth In Prengnacy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बनकर श्रद्धा आर्या लगातार टीवी पर छाई हुई हैं। जल्द ही श्रद्धा आर्या के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रद्धा आर्या शादी के तीन साल बाद मम्मी बनने वाली हैं और इस खुशी के लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने करवा चौथ का व्रत रखना नहीं छोड़ा। उन्होंने पति राहुल नागल की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा, साथ ही सोलह श्रृंगार भी किया, जिसमें श्रद्धा आर्या चांद सी सुंदर लगीं। श्रद्धा आर्या ने करवाचौथ सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राहुल नागल (Rahul Nagal) एक्ट्रेस का व्रत खुलवाते नजर आए।
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने करवाचौथ के खास मौके पर रेड कलर का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं उनके पति राहुल नागल (Rahul Nagal) ऑरेंज कुर्ते में नजर आए। वीडटियो में राहुल नागल, श्रद्धा आर्या को पानी पिलाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा को मिठाई खिलाई और खुद भी खाई। व्रत खुलवाते वक्त राहुल नागल ने श्रद्धा आर्या की मांग भी भरी, जिसे देख फैंस भी इंप्रेस हो गए। खास बात तो यह है कि प्रेग्नेंसी में भी श्रद्धा आर्या के चेहरा खिला-खिला नजर आया। व्रत के कारण उनके चेहरे पर जरा भी थकावट नजर नहीं आई।
श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और राहुल नागल (Rahul Nagal) के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इनकी आंखें इनके बीच का प्यार बयां कर रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "चांद आ गया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हमेशा आप दोनों खुश रहना, साथ रहना।"
