Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Shraddha Arya, बोलीं "महिलाएं भी इंसान..."

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ को बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या इन ट्रोल्स पर भड़की हैं और कैटरीना कैफ का साथ दिया है।

बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ बीते दिनों गणेश चतुर्थी सेलीब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए गई थीं, जहां से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग लगातार कैटरीना कैफ को ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस को क्या हो गया है? अदाकारा कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर अदाकारा श्रद्धा आर्या ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि लोग महिलाओं को हर समय जज की करते हैं लेकिन ये नहीं समझते हैं कि महिलाएं भी इंसान होती हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana के इंग्लिश वर्जन में नहीं होगा एक भी गाना, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Shraddha Arya, बोलीं "महिलाएं भी इंसान..."

Katrina Kaif को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Shraddha Arya, बोलीं "महिलाएं भी इंसान..."

Shraddha Arya ने किया Katrina Kaif का सपोर्ट

टीवी अदाकारा श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के पोस्ट को शेयर करते हुए ट्रोल्स को लताड़ लगाई है। श्रद्धा आर्या ने पोस्ट में लिखा है, "मुझे ये देखकर गुस्सा आ रहा है कि लोग डिलीवरी के बाद बढ़े कैटरीना कैफ के वजन पर लगातार बातें कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ये कितनी खराब बात है। मुझे देखकर ये दुख होता है कि लोग कैसे महिलाओं को बस इसी बात से जज करते हैं कि वो कैसी दिखती हैं? ये महिला भारत की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस है और इसने 30 मिलिटन का बिजनेस बनाया है।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ

End of Feed