Pahalgam Attack: शोएब इब्राहिम ने ट्रोलिंग के बीच की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बोले- मासूमों को मारना...

Shoaib Ibrahim Reaction On Pahalgam Attack Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम बीते दिन पहलगाम अटैक के बीच नए व्लॉग का अपडेट देने के लिए ट्रोल हो गए। वहीं अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shoaib Ibrahim Reaction On Pahalgam Attack Amid Trolling: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम बीते दिन ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ छुट्टियां मनाने जम्मू और कश्मीर गए थे। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने अपडेट दिया कि वे सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए थे और आराम से वहां पहुंच भी चुके हैं। लेकिन शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नीचे लिखा था कि नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है। इस बात के लिए शोएब इब्राहिम लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने पहलगाम हमले जैसी परेशानी के बीच व्लॉग की फिक्र करने के लिए शोएब इब्राहिम को जमकर लताड़ा। वहीं ट्रोलिंग के बाद अब शोएब इब्राहिम ने पहलगाम हमले पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।

शोएब इब्राहिम ने पहलगाम हमले पर दिया रिएक्शन

End of Feed