शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' की रिलीज डेट टली? ये दो कारण बने देरी की वजह

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Delayed: सोनी टीवी का नया शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रुमर्स हैं कि सीरियल की रिलीज डेट टाल दी गई है जिसके चलते फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रिलीज डेट को टालने की वजह ये दो कारण बने हैं जिन्हे जानिए इस रिपोर्ट में।

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Delayed: टीवी दुनिया का मोस्ट अवेटेड सीरियल बन चुका 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के रिलीज होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन शो के सेट से तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में दर्शकों को शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कलाकार रह चुके हैं। इस बीच शो की टेलिकास्ट डेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की रिलीज डेट में देरी हो गई है जिसके चलते दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Delayed

पहले खबर आई थी कि सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Achhe Lagte Hain Naya Season) 26 मई को रिलीज होने वाला था। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मेकर्स ने टेलिकास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है जिसका कारण है आईपीएल। इंडिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण आईपीएल मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। ऐसे में चैनल शो के अच्छे स्लॉट की तलाश में है ताकि टीआरपी मिल सके। अब इन सब के चलते मेकर्स 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' को जून के पहले हफ्ते में रिलीज कर सकते हैं।

End of Feed