Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का पसंदीदा शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 दर्शकों का चहेता बनता जा रहा है। शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) की ये जोड़ी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। शो की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और ट्विस्ट की झड़ियां लग रही है। शो का लेटेस्ट ट्रैक मजेदार है जिसमें ऋषभ और भाग्यश्री नकली पति-पत्नी का एक्ट कर रहे हैं। लोगों को ये बान्डिंग बहुत खास लग रही है। बात करें पिछले एपिसोड की तो आपने देखा कि डॉक्टर जल्द ही ऋषभ का सच बताने वाली है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है वो सच बदल जाता है। आज रात का एपिसोड बहुत क्यूट होने वाला है क्योंकि ऋषभ-भाग्यश्री एक प्यारा सा पल क्रिएट करेंगे। जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो जाएगा
Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler
पलट जाएगी डॉक्टर
शो की शुरुआत होती है सौम्या और डॉक्टर की बातचीत से। डॉक्टर कहती है कि मैंने ऋषभ को मुंबई में देखा है ये वैसे इंसान नहीं है जैसा दिख रहा है। ये सुनकर सौम्या के मन में ऋषभ की पोल खोलने का प्लान बंता है। लेकिन ऋषभ आखिरी मौके पर सारी बाजी पलट देगा। सौम्या अपनी बहन को ऋषभ के सामने लेकर जाएगी और कहेगी कि आपके इसे कहीं देखा है। एन वक्त पर डॉक्टर अपनी बात से पलट जाएगी और कहेगी मैंने इसे नहीं देखा। बाद में ऋषभ डॉक्टर को धमकी देगा और कहेगा कि अगर तुमने मेरा सच किसी को बताया तो मैं तुम्हारे पति को नौकरी से निकाल दूंगा।
जाने वाले हैं भाग्यश्री के अम्मी-अप्पा
दिल्ली में कई दिन रुकने के बाद अब भाग्यश्री के अम्मी-अप्पा वापिस चेन्नई जा रहे हैं। ऋषभ और भाग्या की साथ रहने की ये आखिरी रात है। भाग्यश्री अपनी अम्मी से कहती है कुछ दिन के लिए रुक जाइए लेकिन दोनों मना कर देते हैं। दूसरी तरफ भाग्यश्री ऋषभ के लिए एक सरप्राइज प्लान करती है। वह ऋषभ के लिए डिनर डेट रेडी करती है। सोसाइटी की लड़कियों की मदद से भाग्या ऋषभ को डेट पर लेकर आएगी। यहाँ पर एक प्यारा से मोमेंट कैद होगा। ऋषभ भाग्यश्री से अपने दिल की बात कहेगा जिसे सुनकर भाग्या के दिल की घंटी बज जाएगी।
भाग्यश्री के पास है सबूत
शो आगे बेहद मजेदार होने वाला है क्योंकि भाग्यश्री के पास ऐसे पेपर्स हैं जो ऋषभ के पापा की जान बचा सकते हैं। ऋषभ और उसका भाई मिलकर वो पेपर चुराना चाहता है। जिसके लिए ऋषभ को भाग्यश्री के फिंगरप्रिन्ट की जरूरत है। आगे शो में दिखाया जाएगा कि ऋषभ जैसे तैसे कर भाग्यश्री के लॉकर तक पहुँच जाएगा और पेपर्स चोरी कर लेगा।
