Shivangi Joshi dancing on Besharam Rang: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेशर्म रंग पर डांस करती दिख रही हैं। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शिवांगी जोशी बेशर्म रंग पर अपनी कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, जो फैंस के दिलों को लुभा रही हैं। फैंस शिवांगी जोशी की वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन पर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस का कहना है कि शिवांगी जोशी ने बेशर्म रंग पर कातिलाना डांस मूव्स दिखाकर उनको हिला दिया है। टीवी पर वो संस्कारी बहू का किरदार प्ले करती दिखी हैं, जिस कारण लोग उनका बोल्ड डांस देख चौंक रहे हैं।
एक फैन ने शिवांगी जोशी के वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा है, 'शिवांगी जी आपने तो दीपिका पादुकोण से भी अच्छा डांस किया है। आपकी अदाएं देखकर हमारी तो नींद उड़ गई है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है शिवांगी जी... आपने ये हुनर कहां छुपाकर रखा था? हमें नहीं पता था कि आप इतना अच्छा डांस कर लेती हो।' शिवांगी जोशी के वीडियो पर लोग लगातार ऐसी ही कमेंट कर रहे हैं। आप वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...
पठान के बेशर्म रंग गाने पर हो रहा है विवाद
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बीते दिनों ही बेशर्म रंग गाना रिलीज किया था, जिस पर लगातार विवाद हो रहा है। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि इस गाने को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा कि बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाएगी। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण बेहद बोल्ड मूव्स करती दिख रही हैं, जिस कारण लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। कई जगहों पर तो दीपिका पादुकोण के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। आपका बेशर्म रंग गाने पर हो रहे विवाद के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
