Anupama में रूपाली गांगुली को रिप्लेस करने पर Shivangi Joshi ने तोड़ी चुप्पी, सच जान फैंस को मिली निराशा

Shivangi Joshi on Anupama Entry: कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की अनुपमा में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को रिप्लेस कर सकती हैं। अब इन खबरों की सच्चाई बताते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए सच।

Shivangi Joshi on Anupama Entry: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा इन दिनों दर्शकों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ। यह सभी के आगे खुलासा हो चुका है की कहानी में दर्शकों को जल्द ही लीप देखने को मिलेगा। ऐसे में कई दिनों से खबरें उड़ रही थी की अनुपमा में शिवांगी जोशी की एंट्री होने जा रही है ली एक्ट्रेस के तौर पर। बस फिर यह खबर सुन फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर खबर ट्रेंड होने लगी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद इस मामले पर बात करते हुए सच्चाई बताई है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Shivangi Joshi on Anupama Entry

राजन शाही शो अनुपमा (Anupama) में 15 साल का लीप आने वाले हैं जिसके कारण पूरे तरीके से कहानी बदल जाएगी। खबरें उड़ रही थी की शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सीरियल में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को रिप्लेस कर लीड रोल निभाने वाली हैं। अब इस पर खुद शिवांगी जोशी ने फैंस को बताते हुए कहा कि हेली सभी को, खबर आ रही है की अनुपमा में मेरी एंट्री होने जा रही है? मुझे लगा की आप सबको यह बात बात दूँ कि यह सब झूठ है और मैं शो का हिस्सा नहीं बन रही हूं। मैं टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं।

End of Feed