Bigg Boss 16: जानें कौन हैं बिग बॉस सीजन 2 मराठी के विनर शिव ठाकरे, एमटीवी रोडीज से की थी करियर की शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:41 PM IST

Shiv Thakare bio: bigg boss 16 contestant Shiv Thakare career : शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के घर में नजर आ रहे हैं। शिव बिग बॉस सीजन 2 मराठी के विनर रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है शिव ठाकरे।

Shiv Thakare bio: bigg boss 16 contestant Shiv Thakare career : सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। शो का पहला वीकेंड काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ लोगों की जमकर तारीफ की। शो में बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। शिव शुरुआत से ही गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शिव और एमसी स्टैन के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। दर्शक अभी कंटेस्टेंट्स की गेम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है शिव ठाकरे।

shiv thakare (2)

shiv thakare (image : instagram)

शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। इस सीजन को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था। बिग बॉस मराठी जीतने के बाद शिव लाइम लाइट में आए थे। शिव ठाकरे डांसर और कोरियग्राफर भी हैं। शिव का जन्म अमरावती में 9 सितंबर 1989 में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोहर ठाकरे है। शिव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमरावती से की है। उन्होंने नागपुर के कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। शिव ने पिता की खुशी के लिए इंजीनियरिंग की, लेकिन वो हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे।

End of Feed