Shefali Jariwala Last Rites: सुहागन के जोड़े में हुई शेफाली की अंतिम विदाई, हिन्दुस्तानी भाऊ और पति पराग ने दिया अर्थी को कंधा

Shefali Jariwala Last Rites: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला आज पंचतत्व में विलीन हो गई। उनके पति पराग त्यागी ने उनका अंतिम संस्कार किया। शेफाली की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है।

Shefali Jariwala Last Rites: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala) का बीती रात निधन हो गया। आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति पराग त्यागी ( Parag Tyagi) ने उन्हें अंतिम विदाई दी और दाह संस्कार किया। मुंबई में शेफाली की अंतिम यात्रा हुई। अभिनेत्री ने जहां से अपने सफर की शुरुआत की थी, वहीं उन्हें सम्मान के साथ अलविदा कहा गया। इस मौके पर उनके चाहने वालों और रिश्तेदारों का ताता लगा रहा। हर कोई एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन के लिए आया। शेफाली शादीशुदा थी तो उनकी अर्थी को लाल चुनरी से सजाया गया। वहीं उनके पति पराग त्यागी ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर शेफाली के कथित भाई हिन्दुस्तानी भाऊ सबसे आगे नजर आए। शेफाली के जाने से हर किसी की आंखें नम हो गई।

Shefali Jariwala Last Rites

शेफाली की मौत के कारण की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। डॉक्टर्स की टीम ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है, जैसा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की गई है। हर कोई उनकी फिटनेस को देखकर कह रहा है कि वह दिखने में बहुत फिट और फाइन थी।

अंतिम संस्कार के मौके पर इंडस्ट्री से जुड़े शेफाली के दोस्त नजर आए। आरती सिंह, सुरभि चांदना, माहिरा शर्मा समेत कई स्टार्स मौजूद थे। बता दें कि शेफाली का अंतिम संस्कार वहीं पर हुआ जहां उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को अग्नि दी गई थी।

End of Feed