शेफाली जरीवाला की मौत पर पुलिस जांच में सामने आई ये 5 बड़ी बातें, गुत्थी सुलझाने में लगे डॉक्टर्स ने किया बड़ा खुलासा

Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली जरीवाला अचानक इस दुनिया को छोड़कर चली गई। अपने साथ-साथ वह कई सवाल भी पीछे छोड़ गई। जिसे सोचने पर लोग मजबूर हो रहे हैं। पुलिस और डॉक्टर्स की टीम लगातार इन सवालों का पता लगा रही है कि आखिर हुआ क्या था। आइए बताते हैं क्या जानकारी हाथ लगी है।

Shefali Jariwala Death Reason: अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala) अब इस दुनिया में नहीं रही। 42 की उम्र में उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया। शेफाली की मौत अचानक से हुई। जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। शेफाली दिखने में एकदम फिट और फाइन थी, वहीं वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान रखती थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी जान चली गई, हर कोई यह जानना चाहता है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डिक अरेस्ट आया है। लेकिन, डॉक्टर्स की टीम ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की। फॉरेंसिक टीम मौत के कारण पता लगा रही है। वहीं अब पुलिस की रिपोर्ट में नई जानकारी हाथ लगी है। अतुल सिंह की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ बातें बताई है।

Shefali Jariwala Death Reason

लगातार खाती थी एंटी एजिंग दवाइयां

27 जून को घर में पूजा थी और शेफाली ने व्रत रखा था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी एंटी एजिंग दवा को दोपहर इंजेक्ट किया था। एंटी एजिंग और विटामिन की दवा की सलाह उन्होंने 5-6 साल पहले एक डॉक्टर से ली थी जिसके बाद वह लगातार इसका सेवन कर रही थी।अभी तक की जांच में यह एक बड़ी वजह कार्डियक अरेस्ट होने की सामने आई है।

End of Feed