इंजेक्शन्स के कारण हुई Shefali Jariwala की मौत? Parag Tyagi ने सच उगलते हुए कहा, 'उन्हें और गोरा होने की...'

Parag Tyagi Open Up On Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने बीते साल जून में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर अब पराग त्यागी ने बड़ा बयान दिया है।

Parag Tyagi Open Up On Shefali Jariwala Death: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता था। शेफाली जरीवाला को "कांटा लगा गर्ल' के नाम से खूब जाना जाता है। लेकिन बीते साल जून में शेफाली जरीवाला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 42 वर्ष की उम्र में ही शेफाली जरीवाला ने आखिरी सांस ली। उनके निधन से कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को झटका लगा था। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को लेकर ये भी दावा किया गया कि निधन से पहले उसी दिन एक्ट्रेस ने इंजेक्शन्स लगवाए थे, जो उनकी ब्यूटी से जुड़े थे। लेकिन अब इस मामले पर पराग त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की मां के जन्मदिन पर पराग त्यागी ने शेयर किया वीडियो, मां और बेटी के बीच की बान्डिंग देख नम हुई आंखें

shefali jariwala parag tyagi (2)

पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के निधन पर दिया बड़ा बयान, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पराग त्यागी ने फिल्मी ज्ञान संग बातचीत के दौरान शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन पर बड़ी बात कही। एक्टर ने कहा, "हम लोग सब कुछ खाते हैं। शेफाली के निधन से एक दिन पहले भी हमने चाइनीज खाया था। हमें क्या ही जरूरत है भूखे रहने की। वह काफी फिट थीं, भूखे रहने से आपका चेहरा मुरझा जाता है।" शेफाली जरीवाला को लेकर दावे किये गए थे कि उन्होंने खूबसूरत और जवां रहने के लिए इंजेक्शन्स लगवाए थे। इसपर पराग त्यागी ने कहा, "उन्हें और गोरे होने की जरूरत ही क्या थी। कृप्या करके मुझे ये बताएं कि वो कौन सा इंजेक्शन होता है जो जवान रखता है। अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा भी जिंदा होते। शेफाली की मौत अभी लिखी थी। उनकी आत्मा आज भी जुड़ी हुई है।" पराग त्यागी ने इंटरव्यू में लोगों से अफवाहें न फैलाने का भी अनुरोध किया। यह भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला के निधन से टूट गईं आरती सिंह, पोस्ट शेयर कर बयां किया दिल का दर्द

    End of Feed