LIVE

पंचतत्व में विलीन हुई शेफाली जरीवाला, टूटे दिल से पति ने किया अंतिम संस्कार

Shefali Jariwala Death News Live Updates: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। कुछ देर पहले एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए।
पंचतत्व में विलीन हुई शेफाली जरीवाला, टूटे दिल से पति ने किया अंतिम संस्कार
Shefali Jariwala Death News Live Updates: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला ने 42 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फैंस ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात शेफाली जरीवाला की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है । लेकिन शेफाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही एक्ट्रेस के निधन की असली वजह की पुष्टि हो पाएगी।


Jun 28, 2025 | 07:20 PM IST

Shefali Jariwala Death: शेफाली के एक्स हसबैन्ड के उड़े होश, मौत पर लिखा ये

शेफाली जरीवाला के एक्स हसबैन्ड हरमीत सिंह ने एक्ट्रेस की मौत पर लिखा- मैं कांप रहा हूँ, ऐसे अचानक मिली मौत की खबर से हैरान हो गया। ये कैसे हो सकता है।
Jun 28, 2025 | 07:12 PM IST

Shefali Jariwala Last Rites : पारस छाबड़ा पहुंचे

Shefali Jariwala Last Rites : पारस छाबड़ा पहुंचे

Jun 28, 2025 | 06:41 PM IST

अलविदा शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला ने इस संसार को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस का आज अंतिम संस्कार हो गया। उनके पति पराग त्यागी ने दिल पर पत्थर रख अपने दिल के टुकड़े को हमेशा के लिए स्वर्ग में भेज दिया।
Jun 28, 2025 | 05:33 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: फूलों से सजी तस्वीर

फूलों से सजी एक्ट्रेस की एक बड़ी तस्वीर उनके घर पर पहुंची।
Jun 28, 2025 | 05:20 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं आरती सिंह

आरती सिंह अपने पति और माहिरा शर्मा के साथ शेफाली जरीवाला के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।
Jun 28, 2025 | 05:04 PM IST

घर ले जाया जा रहा है शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर


https://www.instagram.com/reel/DLcV281N41_/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Jun 28, 2025 | 03:54 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: रोती-बिलखती नजर आईं शेफाली जरीवाला की मम्मी

Shefali Jariwala Death Live Update: रोती-बिलखती नजर आईं शेफाली जरीवाला की मम्मी

Jun 28, 2025 | 03:29 PM IST

Shefali Jariwala Death News: पराग त्यागी के सपोर्ट में आईं रश्मि देसाई

पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी अपने पेट का ध्यान रखते नजर आए, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें बननी शुरू हो गईं। ऐसे में रश्मि देसाई ने पराग त्यागी का समर्थन किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "अरे भैय्या, जजमेंट की जगह दया फैलाते हैं। सिंबा उनके लिए पेट से कहीं ज्यादा था। वो शेफाली के बच्चे की तरह था। उसका अचानक जाना बहुत बड़ा खालीपन लेकर आएगा और मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि उसके परिवार के दर्द को समझें और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें वक्त दें।"
Jun 28, 2025 | 02:49 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: कब और कहां होगा शेफाली का अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार आज ही होगा। बताया जा रहा है कि मुंबई के ओशीवाड़ा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Jun 28, 2025 | 02:41 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: बच्चे गोद लेना चाहती थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला ने पारस छाबड़ा संग पॉडकास्ट में बताया था कि उनका सपना है कि वह बच्चे गोद लेकर एक परिवार बनाएं।
Jun 28, 2025 | 02:10 PM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: स्तब्ध नजर आए हिंदुस्तानी भाउ

Shefali Jariwala Death Live Update: स्तब्ध नजर आए हिंदुस्तानी भाउ

Jun 28, 2025 | 01:49 PM IST

Shefali Jariwala Death News Live Updates: अस्पताल के बाहर नजर आए शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी

Shefali Jariwala Death News Live Updates: अस्पताल के बाहर नजर आए शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी

Jun 28, 2025 | 12:27 PM IST

शेफाली की मौत पर बड़ा अपडेट, डॉक्टर ने बताई वजह

शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत पर बड़ा अपडेट सामने आया है। शेफाली पिछले 5-6 साल से "जवान दिखने" के लिए इलाज करवा रही थी। शेफाली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया शेफाली "एंटी एजिंग ट्रीटमेंट" ले रही थी। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं इसका असर स्किन पर ही होता है।
Jun 28, 2025 | 12:12 PM IST

Shefali Jariwala Dies Live Update: जांच के लिए शेफाली जरीवाला के घर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम

Shefali Jariwala Dies Live Update: जांच के लिए शेफाली जरीवाला के घर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम

Jun 28, 2025 | 11:59 AM IST

Shefali Jariwala Death Live Update: शेफाली के निधन से कुछ घंटे पहले पराग त्यागी ने शेयर की थी ये फोटो

Jun 28, 2025 | 11:38 AM IST

Shefali Jariwala Death Live Updates:

Jun 28, 2025 | 11:30 AM IST

Shefali Jariwala Death Live Updates: शेफाली के वॉचमैन ने कही ये बात

शेफाली जरीवाला के वॉचमैन ने बताया कि रात के करीब 10 बजे उन्होंने एक्ट्रेस के लिए दरवाजा खोला था। वॉचमैन का कहना है कि उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो पाया, क्योंकि वह रोज उन्हें स्वस्थ देखते थे।
Jun 28, 2025 | 11:27 AM IST

Shefali Jariwala Death: शेफाली के निधन से हैरान हुईं ऐश्वर्या शर्मा

Jun 28, 2025 | 11:26 AM IST

Shefali Jariwala Death Live Updates: शेफाली के निधन से हैरान हुईं देवोलीना


शेफाली जरीवाला के निधन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी और पारस छाबड़ा के साथ उनकी फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हे भगवान! अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है। ओम शांति।"
Jun 28, 2025 | 11:25 AM IST

Shefali Jariwala Death Live Updates: शेफाली के घर पहुंचे परिवार और प्रियजन

Shefali Jariwala Death Live Updates: शेफाली के घर पहुंचे परिवार और प्रियजन

Jun 28, 2025 | 11:24 AM IST

Shefali Jariwala Death: शेफाली के निधन पर हिमांशी ने बिग बॉस को बताया श्रापित

शेफाली जरीवाला के निधन से हताश हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बिग बॉस' मुझे लगता है कि वो घर ही श्रापित है।"