काले जादू से हुई Shefali Jariwala की मौत? Parag Tyagi ने किया शॉकिंग खुलासा, बोले- 'कुछ चीजें नैचुरल नही...'

Parag Tyagi On Wife Shefali Jariwala Death: हाल ही में टीवी एक्टर पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत पर शॉकिंग खुलासा किया है। पराग ने शक जताया है कि शेफाली की मौत ब्लैक मैजिक की वजह से हुई।

Parag Tyagi On Wife Shefali Jariwala Death: टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। शेफाली के निधन के बाद एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी उनकी यादों के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। पराग त्यागी ((Parag Tyagi)) समय समय पर अपनी पत्नी शेफाली को याद करते हुए नजर आते हैं। पराग शेफाली से किस हद तक प्यार करते हैं, ये चीज उन्होंने अपनी छाती पर एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू बनवाकर साबित कर दिया है। पराग अपने हर इंटरव्यू में शेफाली की बात करते हैं, लेकिन इस बार पराग ने कहा है कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत काले जादू की वजह से हुई है।(ये भी पढ़ें: Shivangi Joshi ने बर्थडे पार्टी में लाल परी बन फैंस पर गिराईं बिजलियां, कातिलाना अदाओं पर लट्टू हुए लोग)

Parag Tyagi-Shefali Jariwala

Parag Tyagi-Shefali Jariwala (photo credit- instagram)

पराग त्यागी ने नेगेटिव एनर्जी पर की बात

पराग त्यागी ने हाल ही में IANS से बातचीत। इस दौरान उन्होंने शेफाली के जाने बाद अकेले जिंदगी बिताने का अनुभव शेयर किया। पराग त्यागी ने कहा कि उन्हें कुछ बातें बेहद अस्वाभाविक लगीं। वह किसी को यहां पर दोष नहीं दे रहे हैं। वह सब कुछ भगवान पर छोड़ चुके हैं। पराग त्यागी ने इस मौके पर नेगेटिव एनर्जी का भी दावा किया। जब उनसे नेगेटिव एनर्जी पर सवाल किया गया तो कहा, 'कुछ चीजें मुझे बेहद अजीब और अस्वाभाविक लगीं। हम हेल्थ के लिए हमेशा जागरूक रहते थे। मैं और शेफाली नियमित रूप से ब्लड टेस्ट और हर कुछ महीनों में हेल्थ चेकअप करवाते थे। उस समय मैं भगवान हनुमान से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ था और उनमें गहरी आस्था रखता था।' (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के प्यार में हद पार करेगा अरमान, हार मानेगी अभिरा; छोड़ेगी पोद्दार हाउस)

Parag Tyagi-Shefali Jariwala (photo credit- instagram)

पराग को कुछ गलत महसूस हुआ

उन्होंने आगे कहा, 'उन दिनों मुझे बहुत ज्यादा ऐसा महसूस हो रहा था कि कुछ गलत होने वाला है। कुछ ठीक नहीं है। हालांकि मैं तब इसे पूरी तरह समझ नहीं पाया था। साा 2021 और 2024 के बीच, मैंने कई चीजों को गहराई से समझना शुरू किया। तब मुझे लगने लगा था कि कुछ अस्वाभाविक चीजें हे रही हैं। पराग ने आखिर में बताया कि जब आप आध्यात्मिकता से जुड़ते हैं, तो यह आपको अपने दर्द को भुला नहीं देता, बल्कि उससे निपटने की शक्ति देता है।

End of Feed