शेफाली जरीवाला की बर्थ एनिवर्सी पर पराग त्यागी ने शेयर किया पोस्ट, दिवंगत एक्ट्रेस का दिखाया मन-मौजी अंदाज

Shefali Jariwala Birth Anniversary: आज एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की बर्थ एनिवर्सी है जिसके चलते उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने पोस्ट शेयर किया है। इसी साल शेफाली के देहांत हो गया था, ऐसे में पराग ने दिवंगत एक्ट्रेस का डांस वीडियो शेयर कर डाला जिसे देख सभी इमोशनल हुए।

Shefali Jariwala Birth Anniversary: बॉलीवुड की 'कांटा लगा गर्ल' से मशहूर शेफाली जरीवाला का इस साल 27 जून 2025 को देहांत हो गया था। शेफाली जरीवाला की मौत से पूरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को झटका लगा था। एक्ट्रेस को घर में ही कार्डियक अरेस्ट आया था और जब तक उन्हे अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी साँसे बंद हो चुकी थीं। शेफाली के जाने से उनके पति पराग त्यागी और परिवार पूरे तरीके से टूट गया था। आज भी फैंस को शेफाली की कमी खलती है। हालांकि आज यानी 15 दिसंबर को शेफाली की बर्थ एनिवर्सी है जिसके चलते पराग त्यागी ने पोस्ट शेयर किया।

End of Feed