sheezan khan's bail cancelled: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में एक्टर और तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammed Khan) को हिरासत में लिया गया है। लगातार शीजान की फैमिली इस केस में उनकी बेगुनाही साबित करने में लगी हुई है। शीजान की बहन फलक (Falaq Naaz) और शफाक नाज (Shafaq Naaz) ने अब तक कई खुलासे किए हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि शीजान खान की जमानत रद्द कर दी गई है। शीजान खान के वकील की ओर से उनकी जमानत की अर्जी दायर की गई थी लेकिन बात नहीं बन सकी है। अब तुनिषा शर्मा केस में शीजान को लेकर अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी।
tunisha sharma case
तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान खान को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तब से शीजान 14 दिन न्यायिक हिरासत के लिए जेल में थे। शीजान की फैमिली ने उनको बाहर लाने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी। शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने बताया था- '2 जनवरी यानी सोमवार को हमारी ओर से मुंबई के वसई के सत्र कोर्ट में शीजान की जमानत की एप्लीकेशन अप्लाई की जा चुकी है। जिसकी सुनवाई आने वाले 7 जनवरी को की जाएगी। हमने अपनी तरफ से सभी सबूत और साक्ष्य कोर्ट में पेश कर दिए हैं। ऐसे में 7 जनवरी को सुनवाई के दौरान ये साफ हो जाएगा की शीजान को जमानत कब तक मिल सकती है।' अब अपडेट सामने आ चुकी है और शीजान की अर्जी स्वीकार नहीं की गई है।
कोर्ट में शीजान खान की जब पेशी हुई थी तो एक्टर ने अपनी अर्जी में कहा था, 'मैं बेगुनाह हूं, मैंने कुछ भी नहीं किया है। सिर्फ शक की वजह से मुझे अरेस्ट किया गया है।' शीजान पर तुनिषा शर्मा की मां द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि शीजान ने तुनिषा को शादी का झासा लेकर यूज किया और उनके कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे। हालांकि बाद में शीजान की फैमिली की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बताया गया है कि तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
