तुनिषा शर्मा के बॉयफ्रेंड शीजान खान ने कुबूला सच, 'हां रिश्ता था लेकिन धर्म की वजह से किया ब्रेकअप'!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 26, 2022, 12:17 PM IST

Sheezan Khan and Tunisha Sharma broke up Reason revealed!: शीजान खान बताया है कि सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले भी तुनिषा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन शीजान ने उस वक्त उसे बचा लिया था। आरोपी ने बताया कि इस बारे में उसने तुनिषा की मां को भी बताया था।

Tunisha Sharma broke up Reason revealed!: तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma Case) सुसाइड केस में लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले में गिरफ्तार हुए शीजान मोहम्मद खान (Sheezan M Khan) से पूछताछ जारी है। अब पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों का मुताबिक शीजान मोहम्मद खान ने कुबूल किया कि दोनों ही कलाकार एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और बात ये सच है। इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक, शीजान खान ने पुलिस के सामने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था?

Tunisha Sharma, Sheezan Khan

Tunisha Sharma, Sheezan Khan

सूत्रों के मुताबिक तुनिषा केस में आरोपी शीजान मोहम्मद खान ने पूछताछ में बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में बड़ा अंतर था। इसी वजह से शीजान ने तुनिषा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि तुनिषा शर्मा के परिवार के लोग शीजान के इस बयान पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि शीजान केस से बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहे हैं।

End of Feed