Tunisha had 2 boyfriends before Sheezan: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा की मृत्यु के बाद से ही यह बात बोली जा रही है कि वो एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ रिलेशनशिप में थीं। इन दोनों के बीच हुए ब्रेकअप की वजह से तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। तुनिषा शर्मा का परिवार लगातार शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बता रहा है और बोल रहा है कि शीजान खान ने तुनिषा शर्मा का यूज किया था। हालांकि शीजान खान के परिवार का इस मुद्दे पर कुछ और ही कहना है। 2 जनवरी के दिन शीजान खान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके दौरान उन्होंने यह खुलासा किया कि शीजान-तुनिषा रिलेशनशिप में नहीं थे। शो की वजह से दोनों कुछ ही महीनों से एक-दूसरे को जानते थे। इनके रिलेशनशिप को लेकर जो खबरें फैल रही हैं, वो कोरी अफवाह हैं।
Sheezan Khan से पहले Tunisha Sharma की जिंदगी में आए थे 2 मर्द, एक्टर के वकील ने निकाली रिलेशनशिप की हवा
शीजान खान के वकील ने कहा है, 'शीजान और तुनिषा सीरियस रिलेशनशिप में नहीं थे। तुनिषा, शिजान एंड फैमिली को बस पिछले 6 महीनों से जानती थी। वो भी इसलिए क्योंकि वो शिजान के साथ शो में काम कर रही थी। इन दोनों का जो तथाकथित रिलेशनशिप बताया जा रहा है, वो रिलेशनशिप नहीं था। इनका रिश्ता सिर्फ इस तरह से था कि दोनों ने आपस में बात की थी कि अभी करियर पर फोकस करने का वक्त है। जब सही वक्त आएगा तो इन चीजों पर भी बात करेंगे। हमने इस बात के साक्ष्य पुलिस को भी दे दिए हैं। तुनिषा की माता जी ने जो ब्रेकअप का आरोप लगाया है, वो न केवल गलत है बल्कि शीजान खान की गिरफ्तारी भी गैरकानूनी है।'
शीजान खान के वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा भी किया कि तुनिषा शर्मा के शीजान से पहले 2 बॉयफ्रेंड रहे थे। उनसे ब्रेकअप करते हुए वो कभी नहीं टूटी थी। तुनिषा शर्मा की तरफ से इन आरोपों पर जवाब आना बाकी है।
