शरण आनंदानी हुए रातोंरात ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर, बिता बताए मेकर्स ने किया ऐसा सुलूक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 10, 2022, 05:06 PM IST

sharan anandani quits yeh rishta kya kehlata hai: शो छोड़ने के तरीके से शरण परेशान लग रहे हैं। उनका कहना है, 'मुझे एक सप्ताह के लिए नहीं बुलाया गया था और मैं घर पर बैठा था। इसने मुझे परेशान किया और मैंने उन्हें यह पूछने के लिए कॉल किया कि क्या मैं शो से मुक्त हूं?

yeh rishta kya kehlata hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई टीवी सितारे शो छोड़ चुके हैं, अब एक और अभिनेता ने शो छोड़ने का फैसला किया है। वंश उर्फ शरण आनंदानी ने टीवी सीरियल छोड़ दिया है। अभिनेता शरण आनंदानी ने इसके कारणों के बारे में बात की है। अभिनेता ने बताया कि क्या गलत हुआ और किस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया।

Sharan Anandani

Sharan Anandani

एक्टर शरण ने बताया, 'यह काफी निराशाजनक था लेकिन मुझे छोड़ना पड़ा। अप्रैल के महीने से मेरे किरदार को पर्याप्त स्क्रीन स्पेस नहीं मिल रहा था और मैंने निर्माताओं से इसके बारे में बात की थी। यहां तक कि रीम के साथ मेरा ट्रैक भी ढीला पड़ गया था और इसका कारण कोविड-19 शेयर किया गया था। मैंने उनसे अपनी चिंताओं को शेयर किया लेकिन उन्होंने मुझे इंतजार करने के लिए कहा। मैंने उम्मीद से इंतजार किया लेकिन फिर मेरी प्रति दिन की शूटिंग भी कम होने लगी और 20-25 दिनों के बजाय मैं मुश्किल से एक महीने में कुछ दिनों के लिए शूटिंग कर रहा था।'

End of Feed